इटावा में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर रविवार को लगेगा

Oct 08, 2026 - 05:49
0
होम्योपैथी रिसर्च एसोसिएशन जयपुर की ओर से ब्रह्माकुमारी केंद्र इटावा में रविवार को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव नागर ने बताया कि शिविर में बवासीर, पाइल्स, फिशर और फिस्टुला जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को होम्योपैथिक चिकित्सा संबंधी निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को इन स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करने के साथ उचित चिकित्सा परामर्श दिलवाना है। डॉ. नागर ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग शिविर में आकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User