गैंता में सेवा ज्योति कलशयात्रा निकाली
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गैंता के सान्निध्य में गैंता में सेवा ज्योति कलशयात्रा निकाली गई। इसमें छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, सहायिकाओं ने भाग लिया। छात्राओं और महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर कस्बे के प्रमुख मार्गों और गली-मोहल्लों से होकर यात्रा निकाली। जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार, विकसित भारत का आधार, नारी का सम्मान-विकसित भारत का निर्माण और प्रकृति बचाएं विकसित भारत बनाएं जैसे स्लोगनों के माध्यम से आमजन को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग (राजीविका) का समन्वय रहा। प्रधानाचार्य सत्यनारायण खटीक, प्रधानाचार्य छोटूलाल मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री सोनी, भंवर हाड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पीईईओ स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)