इटावा में रोडवेज बस की खिड़की से कूदकर बंदी फरार:जिला जेल ले जा रहे थे 2 पुलिसकर्मी, रेलवे स्टेशन की ओर भागा

Oct 09, 2026 - 07:12
0
इटावा में रोडवेज बस की खिड़की से कूदकर बंदी फरार:जिला जेल ले जा रहे थे 2 पुलिसकर्मी, रेलवे स्टेशन की ओर भागा
इटावा में गुरुवार देर शाम औरैया से जिला जेल में दाखिल कराने के लिए लाया जा रहा बंदी रोडवेज बस की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे शहर के शास्त्री चौराहे के पास हुई। बंदी के भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी। औरैया से जेल में दाखिल कराने ला रहे थे जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के विधीचंद्र मोहल्ला निवासी बुलेट खान (25) को औरैया पुलिस ने बीएनएस की कई गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया था। इसके बाद औरैया पुलिस के दो सिपाही उसे रोडवेज बस से इटावा जिला जेल में दाखिल कराने ला रहे थे। बस धीमी होते ही खिड़की से कूदा रोडवेज बस शास्त्री चौराहा पार कर हेड पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची। यहां बस धीमी हुई, तभी बंदी नदीम खिड़की से कूदकर भागने लगा। उसके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। बताया गया कि वह रेलवे स्टेशन की ओर भागा। सीसीटीवी फुटेज में स्टेशन की ओर जाता दिखा बंदी के फरार होने की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में तलाश की। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर हेड पोस्ट ऑफिस के सामने एक दुकान के कैमरे में नदीम स्टेशन की ओर भागता दिखाई दिया। पुलिस ने आरपीएफ पोस्ट के कैमरों की फुटेज भी चेक की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि औरैया से एक आरोपी को इटावा जिला जेल में दाखिल कराने के लिए लाया जा रहा था। रोडवेज बस की खिड़की से कूदकर उसके फरार होने की सूचना मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसके भागने की दिशा का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User