पुल और एप्रोच मार्ग के लिए ₹14.37 करोड़ मंजूर:हरदोई में 6 से ज्यादा गांवों को मिलेगा फायदा, ककरघटा-मिठनापुर-शर्मा संपर्क मार्ग पर बनेगा पुल

Oct 09, 2026 - 07:12
0
पुल और एप्रोच मार्ग के लिए ₹14.37 करोड़ मंजूर:हरदोई में 6 से ज्यादा गांवों को मिलेगा फायदा, ककरघटा-मिठनापुर-शर्मा संपर्क मार्ग पर बनेगा पुल
हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में ककरघटा-मिठनापुर-शर्मा संपर्क मार्ग पर पुल और एप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए 14 करोड़ 37 लाख 84 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। 8 अक्टूबर की देर शाम स्वीकृति की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। बरसात में बाधित हो जाता था आवागमन इस संपर्क मार्ग से ककरघटा, मिठनापुर, शर्मा, बिलालपुर, खरगपुर और झरसा समेत आसपास के गांवों के लोग आते-जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के दिनों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने पर रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता था। लोगों को कई बार दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता था। छात्र-छात्राओं और किसानों को मिलेगी राहत रास्ता प्रभावित होने से छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने में परेशानी होती थी। किसानों को उपज और कृषि संबंधी सामान ले जाने में दिक्कत आती थी। वहीं, मरीजों और उनके परिजनों को भी जरूरत के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुल के साथ बनेगा एप्रोच मार्ग स्वीकृत धनराशि से पुल के साथ एप्रोच मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे आसपास के गांवों के लोगों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण पूरा होने के बाद बरसात और बाढ़ के दौरान आवागमन बाधित होने की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User