इटावा में सपा की पीडीए जन चौपाल:सांसद देवेश शाक्य बोले- पीडीए की एकजुटता से आएगा बदलाव
इटावा में बसरेहर क्षेत्र के कल्लाबाग स्थित निजी मैरेज होम में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे समाजवादी पार्टी की पीडीए जन चौपाल आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में सपा समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य और विशिष्ट अतिथि इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे की मौजूदगी में पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। देवेश शाक्य बोले- पीडीए की एकजुटता से बदलाव की बात एटा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की पीडीए एकजुटता देश और प्रदेश में परिवर्तन की नई इबारत लिखेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच और पीडीए का बढ़ता दायरा शोषित और वंचित वर्ग की ताकत बन रहा है। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पीडीए के सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने देवेश शाक्य को सम्मानित भी किया। जिलाध्यक्ष बोले- बूथ कार्यकर्ता संगठन की ताकत सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन की वास्तविक ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी के पीडीए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जितेंद्र दोहरे ने बताया चौपाल का उद्देश्य इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि बसरेहर क्षेत्र समाजवादी विचारधारा का मजबूत स्तंभ रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए जन चौपाल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ना, उनकी समस्याओं को सुनना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री राम सेवक भी मौजूद रहे। पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन बसरेहर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव ने किया। संयोजक सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य रहे। जन चौपाल में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, वीरू भदौरिया, पूर्व चेयरमैन इटावा कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू, बीनू भदौरिया, उदयभान यादव, गोपाल यादव, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण शाक्य, दुर्वेश शाक्य, शिवम पाल और नरेंद्र पाल समेत बड़ी संख्या में सपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)