शादी के रिश्ते के विवाद में महिला से मारपीट:सिर पर रॉड से किया वार; पति की शिकायत पर बहनोई, बहन और ससुर पर केस

Sep 25, 2026 - 17:13
0
शादी के रिश्ते के विवाद में महिला से मारपीट:सिर पर रॉड से किया वार; पति की शिकायत पर बहनोई, बहन और ससुर पर केस
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में शादी के रिश्ते से जुड़े विवाद में एक महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। महिला के पति अमन ने अपने बहनोई, बहन और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोगी नवादा निवासी अमन के मुताबिक, उसकी पत्नी अरसी का आरोपियों से विवाद हुआ था। आरोप है कि अरसी के बहनोई नदीम, बहन रूबी और पिता इरफान ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान अरसी के सिर पर रॉड से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद अमन ने बारादरी थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक गौरव धामा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User