पोषण जागरूकता कार्यक्रम में 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्री-आशा सम्मानित:देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महिलाओं और परिवारों को किया जागरूक

Sep 25, 2026 - 17:13
0
पोषण जागरूकता कार्यक्रम में 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्री-आशा सम्मानित:देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महिलाओं और परिवारों को किया जागरूक
देवरिया में 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान शुक्रवार को तरकुलवा में 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' हुआ। बाल विकास परियोजना पथरदेवा, तरकुलवा और देसही देवरिया ने मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महिलाओं और परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया। कृषि मंत्री ने कहा कि बच्चों के सही और स्वस्थ विकास के लिए पोषण पर खास ध्यान देना जरूरी है। गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं और बच्चों को अच्छा खाना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके जरिए महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और दूसरी सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई मंत्री शाही ने यह भी कहा कि सिर्फ योजनाएं चलाना काफी नहीं है, बल्कि उनका फायदा हर सही लाभार्थी तक पहुंचना भी जरूरी है। कुपोषण से बचने के लिए परिवार और समाज की भागीदारी बहुत अहम है। माताओं को बच्चों के खाने-पीने, साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का नियमित रूप से फायदा उठाना चाहिए। इस कार्यक्रम में 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 20 आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं और दूसरे लाभार्थियों को संतुलित भोजन, मां और बच्चे के स्वास्थ्य, साफ-सफाई और बच्चों के पूरे विकास के बारे में बताया गया। बाल विकास विभाग समेत दूसरे विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' का मकसद आंगनबाड़ी केंद्रों को माताओं और परिवारों से सीधे जोड़ना और समाज की भागीदारी बढ़ाना था। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, पथरदेवा, तरकुलवा और देसही देवरिया के ब्लॉक प्रमुख, संबंधित विभागों के अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं और बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User