इटावा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू:SDM सदर ने बूथों का किया निरीक्षण, 24 अक्टूबर को चलेगा अभियान
इटावा जिले में शनिवार से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान शुरू हो गया। जिले के 1437 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) बैठकर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम हटाने, गलतियों में सुधार और वोट दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए आवेदन ले रहे हैं। अभियान 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को चलेगा। प्रशासन ने 18 से 19 वर्ष की उम्र के 14,718 नए मतदाताओं को चिह्नित किया है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित बूथों पर सुबह से ही बीएलओ मौजूद रहे। शहर के जीजीआईसी कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित विभिन्न बूथों पर लोग मतदाता सूची से संबंधित काम कराने पहुंचे। अभियान के तहत पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही मतदाता सूची से नाम हटाने, नाम और पते में सुधार तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर वोट स्थानांतरित कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने बताया कि इटावा विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर मौजूद हैं और लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए मतदाता, शादी के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाली महिलाएं, मतदाता सूची में नाम-पते का संशोधन कराने वाले और वोट स्थानांतरित कराने के इच्छुक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं। अभियान के दोनों निर्धारित दिनों में मतदाता अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इसका उद्देश्य पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज गलतियों को ठीक करने के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना है। सभी बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर मौजूद हैं और लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए मतदाता, शादी के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाली महिलाएं, मतदाता सूची में नाम-पते का संशोधन कराने वाले और वोट स्थानांतरित कराने के इच्छुक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं। अभियान के दोनों निर्धारित दिनों में मतदाता अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इसका उद्देश्य पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज गलतियों को ठीक करने के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)