राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक:मांगों की अनदेखी से नाराज कर्मचारी 20 जनवरी को विधानसभा पर देंगे धरना
लखनऊ में शासन स्तर पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी और अधिकारियों से संवाद नहीं होने के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन का निर्णय लिया है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने 17 अक्टूबर को वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को जिलों में धरना, 16 दिसंबर को मंडलायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन और 20 जनवरी को विधानसभा के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। तिवारी के अनुसार, परिषद की तत्कालीन मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ अंतिम वार्ता दिसंबर 2024 में हुई थी। इसके बाद वार्ता नहीं हुई। परिषद पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों का निराकरण, रिक्त पद भरने, समय पर पदोन्नति, आउटसोर्स कर्मचारियों को निगम की सुविधाएं देने और 2001 के बाद नियुक्त संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की नियमावली बनाने की मांग कर रही है। बैठक में महामंत्री अरुणा शुक्ला, कार्याध्यक्ष टीएन चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, निरंजन कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गौड़, ओमप्रकाश पांडे, रामेश्वर पांडे, बृजभूषण मिश्रा, हरिवंश मणि त्रिपाठी, डीके त्रिपाठी, शिवाकांत द्विवेदी, उमानाथ तिवारी, आदित्य नारायण झा, हर्ष कुमार, अयोध्या प्रसाद सिंह, वीरेंद्र वीर यादव, राजेंद्र पाल, हेमंत पाठक, अतुल कुमार सिंह, कुसुम लता यादव और लक्ष्मी सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)