कम मानदेय से नाराज आशाओं का धरना:कर्मचारी का दर्जा, स्वास्थ्य बीमा और काम की समय-सीमा तय करने की मांग

Oct 17, 2026 - 15:37
0
कम मानदेय से नाराज आशाओं का धरना:कर्मचारी का दर्जा, स्वास्थ्य बीमा और काम की समय-सीमा तय करने की मांग
बरेली में कम मानदेय से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में धरना दिया। वे वर्तमान में मिल रहे 2 हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रही हैं। ताहिरा खातून के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कर्मचारी का दर्जा, स्वास्थ्य बीमा और काम की समय-सीमा तय करने की भी मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम करती हैं, लेकिन उनके मानदेय और सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने जिला अस्पताल में ठहरने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की भी मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे 23 अक्टूबर को लखनऊ में हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करेंगी। धरने में रेनू शर्मा, मंजू, रजनी, रिचा और निशा सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User