इटावा में युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला:भाभी ने हमले का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू की; सैफई रैफर

Oct 06, 2026 - 10:33
0
इटावा में युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला:भाभी ने हमले का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू की; सैफई रैफर
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10 बजे 36 वर्षीय अजय कुमार घायल हालत में मिला। मानिकपुर मोड़ के पास मिले अजय की गर्दन पर गहरी चोट के निशान थे। गंभीर हालत में उसकी भाभी उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचीं। परिजनों ने किसी व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात बताई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अजय को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, परिजनों को अभी यह जानकारी नहीं है कि अजय पर हमला किसने किया। अजय कुमार पुत्र अमर निवासी इकदिल को उसकी भाभी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि अजय पर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया है। गर्दन पर गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया। हमलावर की जानकारी नहीं परिजनों के मुताबिक अजय पर हमला किसने किया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। घटना किन परिस्थितियों में हुई और चोट कैसे लगी, इसे लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल बाबू ने बताया कि एक युवक को परिजन घायल अवस्था में इमरजेंसी लेकर आए थे। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। परिजनों ने किसी व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात बताई। युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई रेफर कर दिया गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पहले भी खुद को घायल करने की बात सामने आई अस्पताल स्टाफ के मुताबिक अजय को पहले भी खुद को घायल करने के बाद अस्पताल लाया गया था। ऐसे में सोमवार रात हुई घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक को चोट किन परिस्थितियों में लगी और क्या वास्तव में उस पर किसी ने हमला किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और अजय व परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की वास्तविक स्थिति और चोट लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User