प्रयागराज में सपाइयों के प्रदर्शन, सड़कों पर उतरें, देखें तस्वीरें.....:‘ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के लगाए नारे, निकाला जुलूस

Oct 08, 2026 - 17:25
0
प्रयागराज में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जॉर्ज टाउन स्थित सपा कार्यालय से कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में निकले। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता बालसन चौराहे पहुंचे, जहां धरना-सभा की। इस दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ और ‘चुनाव आयोग की तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए गए। सपा नेताओं ने SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में हेरफेर की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नहीं हटेंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। देखें तस्वीरें………

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User