महोबा में सीएचसी में 6 फीट का सांप निकला:सपेरे ने पकड़कर जंगल में छोड़ा, अधीक्षक बोले- नाली चोक होने से परिसर में गंदगी

Oct 16, 2026 - 15:39
0
महोबा में सीएचसी में 6 फीट का सांप निकला:सपेरे ने पकड़कर जंगल में छोड़ा, अधीक्षक बोले- नाली चोक होने से परिसर में गंदगी
महोबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में शुक्रवार दोपहर लैब के पास करीब 6 फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देते ही इलाज कराने आए मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सपेरे को बुलाया गया। उसके साथ आए एक किशोर ने मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया। बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। घटना के बाद अस्पताल की साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लैब के पास सांप दिखते ही मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सीएचसी की लैब के पास अचानक सांप दिखाई दिया। अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदार घबराकर इधर-उधर जाने लगे। हालात को देखते हुए तत्काल सपेरे को बुलाया गया। सपेरे के साथ आए बालक ने सांप को पकड़ने में मदद की। सांप के पकड़े जाने और जंगल में छोड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मुख्य नाली चोक होने से जमा रहती है गंदगी सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर की मुख्य नाली पूरी तरह चोक है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से वहां गंदगी जमा रहती है। उनके मुताबिक, ऐसे स्थानों पर मेंढक और अन्य जीव पनपते हैं, जिनकी तलाश में सांप अस्पताल परिसर तक पहुंच सकते हैं। अधीक्षक ने बताया कि नालियों की सफाई और कचरा उठवाने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार अनुरोध किया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या बनी हुई है। अस्पताल की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सीएचसी में रोजाना गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में सांप निकलने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर नालियों की नियमित सफाई, कचरे के निस्तारण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं का खतरा कम किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User