जालौन में आवारा गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत:नदीगांव रोड पर हुआ हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आवारा गोवंश के कारण एक हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात नदीगांव रोड पर एक बाइक आवारा गाय से टकरा गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बरोदा कला निवासी हरिप्रकाश पटेल पुत्र सुरेश पटेल के रूप में हुई है। हरिप्रकाश कोंच स्थित बालिका विद्या मंदिर में गाड़ी चलाते थे। वह काम खत्म कर गांव लौट रहे थे। गोवंश को सुरक्षित जगह पहुंचाने की मांग नदीगांव रोड पर ग्रीन गार्डन के पास अचानक गाय सड़क पर आ गई। बाइक टकराने से हरिप्रकाश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कोंच पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन ग्वालियर ले गए, पर जान नहीं बच सकी। स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं से होने वाले हादसों पर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से गोवंश को सुरक्षित जगह पहुंचाने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)