जालौन में भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’:19 मंडलों से निकली बाइक रैली, मशाल जुलूस के साथ हुआ समापन

Oct 07, 2026 - 20:30
0
जालौन में भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’:19 मंडलों से निकली बाइक रैली, मशाल जुलूस के साथ हुआ समापन
जालौन के उरई में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे झलकारी बाई पार्क में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल लोधी रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। 19 मंडलों से निकली बाइक रैली मुख्य अतिथि शंकरलाल लोधी ने बताया कि सेवा ज्योति कार्यक्रम के तहत जिले की तीनों विधानसभाओं के 19 मंडलों से बाइक रैलियां निकाली गईं। विधानसभा स्तर पर एकत्र होने के बाद सभी रैलियां कोंच बस स्टैंड पहुंचीं। यहां से कार्यकर्ता झलकारी बाई पार्क स्थित सभा स्थल पहुंचे। सभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से संबोधन सुना। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर जुलूस निकाला। जुलूस झलकारी बाई चौराहे से होते हुए पीली कोठी तक पहुंचा। विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास शंकरलाल लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प से जुड़ा रहा है। सेवा ज्योति के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के साथ उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, अरविंद चौहान, भुवन प्रकाश गुप्ता, अमित समाधिया, मनोज राजपूत, नीरज श्रीवास्तव, उदयन पालीवाल, रामेंद्र सिंह, संतराम सेगर, आसू चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, प्रशांत द्विवेदी, विजय चौधरी, पुनीत मित्तल, विनोद अहिरवार और रेखा वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User