सिकंदरपुर में पीस कमेटी की बैठक:त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन की अपील, कस्बे में सजेंगे 9 दुर्गा पंडाल
नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन जैसे आगामी त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को बलिया स्थित सिकंदरपुर पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय लोगों व आयोजकों के साथ मंथन किया। बैठक में एसडीएम प्रवीण यादव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) राकेश सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर कस्बे में इस बार 9 मुख्य दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। इसे देखते हुए पूजा पंडालों में सुरक्षा, दर्शनार्थियों की भीड़ नियंत्रण, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, निर्बाध बिजली सप्लाई और रावण दहन की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह और चौकी प्रभारी राज केशर सिंह ने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाएं, ताकि सभी आयोजन उल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)