रेलवे फाटक का बूम बैरियर टूटा, 3 घंटे लगा जाम:कानपुर में मूसानगर-जहानाबाद मार्ग पर ट्रैफिक बाधित, गंगा पुल बंद होने से मुश्किल बढ़ी

Oct 12, 2026 - 18:54
0
रेलवे फाटक का बूम बैरियर टूटा, 3 घंटे लगा जाम:कानपुर में मूसानगर-जहानाबाद मार्ग पर ट्रैफिक बाधित, गंगा पुल बंद होने से मुश्किल बढ़ी
कानपुर के घाटमपुर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने जहानाबाद रेलवे फाटक का बूम बैरियर तोड़ दिया। इससे मूसानगर-जहानाबाद मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टेक्निकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बैरियर की मरम्मत की। वहीं, पुलिस ने तीन घंटे की कोशिश के बाद यातायात बहाल कराया। दो घंटे में टेक्निकल टीम ने की मरम्मत घाटमपुर नगर में कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर स्थित जहानाबाद रेलवे फाटक पर सोमवार दोपहर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में फाटक का बूम बैरियर टूट गया। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना जीआरपी और टेक्निकल टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब दो घंटे में बैरियर की मरम्मत पूरी की। इस दौरान कानपुर-बांदा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि, सड़क पर बैरियर टूटने से वाहनों की आवाजाही बाधित रही और दोनों ओर जाम लग गया। गंगा पुल बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक का दबाव घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूसानगर-जहानाबाद मार्ग पर यातायात व्यवस्थित कराया। गंगा पुल बंद होने के कारण इस मार्ग पर पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक था। बैरियर टूटने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि गंगा पुल बंद होने के कारण मूसानगर-जहानाबाद मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा था। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल करा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User