जालौन में छात्रा पल्लवी बनीं एक दिन की एसपी:मिशन शक्ति तहत संभाली कमान, जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

Oct 15, 2026 - 20:33
0
जालौन में छात्रा पल्लवी बनीं एक दिन की एसपी:मिशन शक्ति तहत संभाली कमान, जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं
जालौन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मड़ौरा की कक्षा सात की छात्रा पल्लवी को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक बनाया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। एक दिन की एसपी पल्लवी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, साइबर क्राइम सेल और महिला सम्मान प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़िताओं से संवाद करने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली। पल्लवी ने कहा कि मिशन शक्ति ने गांव की लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी है। वह पढ़-लिखकर वकील बनना चाहती हैं। एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बेटियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान एएसपी ईशान सोनी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User