जालौन में डॉ. कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम:जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गिनाए पूर्व राष्ट्रपति के योगदान

Oct 16, 2026 - 09:17
0
जालौन में डॉ. कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम:जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गिनाए पूर्व राष्ट्रपति के योगदान
जालौन में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर गुरुवार को नन्हा कलाम पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। सामाजिक कार्यकर्ता शांतिस्वरूप महेश्वरी ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से देश-विदेश में पहचान बनाई। अलीम सर ने कहा कि डॉ. कलाम युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते थे। उनका जीवन दृढ़ संकल्प और परिश्रम का संदेश देता है। कार्यक्रम में युद्धवीर सिंह कंथरिया, प्रदीप महतवानी और राहुल अलाईपुरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User