प्रयागराज में बदला मौसम, धूप के साथ छाए बादल:हल्की बूंदाबांदी के आसार, रात को बढ़ रही ठंडक

Oct 16, 2026 - 09:17
0
प्रयागराज में बदला मौसम, धूप के साथ छाए बादल:हल्की बूंदाबांदी के आसार, रात को बढ़ रही ठंडक
प्रयागराज में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बीच-बीच में बादल छा रहे हैं। धुंध जैसी स्थिति के बीच धूप भी निकल रही है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। धूप के बीच छाए बादल, तापमान में उतार-चढ़ाव शहर में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कहीं धूप निकल रही है तो कहीं बादलों के कारण आसमान ढका नजर आ रहा है। हल्की धुंध भी दिखाई दे रही है। मौसम के इस बदलाव से दिन में गर्मी का असर पहले के मुकाबले कम महसूस हो रहा है। हल्की बूंदाबांदी की संभावना, तापमान 33 डिग्री तक मौसम में बदलाव के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के साथ बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। हल्की बूंदाबांदी की संभावना, तापमान 33 डिग्री तक मौसम में बदलाव के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के साथ बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User