जालौन में एचआईवी एड्स कार्यशाला:एचआईवी की रोकथाम और उपचार पर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Oct 01, 2026 - 08:04
0
जालौन में एचआईवी एड्स कार्यशाला:एचआईवी की रोकथाम और उपचार पर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
जालौन में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के निर्देश पर यूपीसैक्स और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से हुई कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने की। कार्यशाला में स्वास्थ्य अधिकारियों को एचआईवी-एड्स की रोकथाम, जांच और उपचार के साथ वायरल लोड की निगरानी, एचआईवी-टीबी सह-संक्रमण और ‘यू बराबर यू’ की अवधारणा की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में बताया। प्रतिभागियों को एचआईवी संक्रमित लोगों के अधिकारों और उनके साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही एचआईवी एवं एड्स अधिनियम-2017 के प्रमुख प्रावधानों पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला के अंत में प्रशिक्षण की उपयोगिता और प्रतिभागियों की समझ का आकलन करने के लिए पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User