जालौन में ग्रामीणों ने मौरंग खदान का काम रोका:सड़कें खराब होने पर विरोध, कहा- पहले सड़क बनेगी तभी खनन होगा शुरू
जालौन में कालपी तहसील क्षेत्र के देवकली गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मौरंग खदान के संचालन को लेकर विवाद हो गया। ओवरलोड मौरंग वाहनों से गांव की सड़कें खराब होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने खनन का विरोध किया। उन्होंने खदान पर खड़ी पोकलैंड मशीनों को काम करने से रुकवा दिया और संचालक रवि पंजवानी का घेराव कर नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। बोले ग्रामीण- पहले सड़कें ठीक कराओ मामला देवकली गांव स्थित हीरापुर मौरंग खंड का है। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान से मौरंग के परिवहन के कारण गांव की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन शुरू होने पर ओवरलोड वाहनों का दबाव बढ़ेगा, जिससे सड़कों की हालत और खराब हो सकती है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक गांव की सड़कें दुरुस्त नहीं कराई जातीं, तब तक खदान में मशीनों का संचालन और खनन कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। विरोध के चलते खदान पर कामकाज शुरू करने को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही। पिछले साल मिली थी खदान को स्वीकृति बताया जाता है कि हीरापुर मौरंग खंड को पिछले साल स्वीकृति मिली थी। अब खदान के संचालन को लेकर ग्रामीणों और संचालक के बीच विरोध सामने आया है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए खनन कार्य शुरू करने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने समझाकर शांत कराया मामला विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया और उनकी बात सुनी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद ग्रामीण शांत हुए। हालांकि, ग्रामीणों की प्रमुख मांग गांव की सड़कों की मरम्मत कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)