प्रेम विवाह करने वाली पत्नी को ले गई पुलिस:बुलंदशहर में पति ने पुलिस पर लगाए आरोप, CM और SSP से की शिकायत

Oct 16, 2026 - 11:14
0
प्रेम विवाह करने वाली पत्नी को ले गई पुलिस:बुलंदशहर में पति ने पुलिस पर लगाए आरोप, CM और SSP से की शिकायत
बुलंदशहर जिले में प्रेम विवाह के बाद एक नया विवाद सामने आया है। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस पर अपनी नवविवाहिता पत्नी को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को युवक ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत करते हुए अपनी पत्नी को जल्द रिहा करने और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की मांग की है। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र निवासी मोंटी ने बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली दिया सिंह से प्रेम विवाह किया था। मोंटी का आरोप है कि 12 तारीख की रात देहात पुलिस बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के सादे कपड़ों में उसके घर पहुंची और नवविवाहिता को अपने साथ ले गई। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घर पर गाली-गलौज की। मोंटी का कहना है कि पुलिस नवविवाहिता को अपने साथ ले गई, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उसे रिहा नहीं किया गया है और न ही अभी तक न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। युवक ने आशंका जताई है कि चार दिन से पत्नी के थाने में रहने के पीछे देहात पुलिस की कोई बड़ी साजिश हो सकती है। अपनी पत्नी को पुलिस हिरासत से मुक्त कराने और न्याय पाने के लिए मोंटी ने एसएसपी बुलंदशहर को लिखित शिकायत दी है। इसके साथ ही उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और पत्नी को तत्काल रिहा करने की मांग की है। इस मामले में मोंटी और नवविवाहिता दिया सिंह की बाइट भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपनी पीड़ा साझा की है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण को लेकर कोतवाली देहात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User