जालौन में करंट से युवक की मौत:डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में शोक का माहौल
जालौन के नरौल पंचायत के कदमपुरा में करंट लगने से 28 साल के आलोक उर्फ गोलू की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में दुख छा गया है। जानकारी के मुताबिक, गोलू अपने घर में घरेलू काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए भिंड के जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। गोलू अपने पीछे 25 साल की पत्नी सोनम और सिर्फ दो साल की बेटी नंदनी को छोड़ गए हैं। जिस उम्र में नंदनी को पिता के प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत है, उसी उम्र में उसके सिर से पिता का साया उठ गया। इस हादसे से परिवार की खुशियां छिन गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)