महोबा में मोबाइल विवाद पर किशोरी ने की आत्महत्या:भाई से मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव
महोबा शहर के मोहल्ला शेखूनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मोबाइल न मिलने पर 16 वर्षीय किशोरी अंजलि ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की देर रात भाई अनमोल द्वारा मोबाइल चलाने से मना करने पर दोनों में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। महोबा शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखू नगर मोहल्ले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाले घटना सामने आई है। जहाँ मामूली सी बात पर एक सोलह साल की किशोरी ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, शेखूनगर में रहने वाले जगत के घर उनका 22 वर्षीय नाती अनमोल और 16 साल की नातिन अंजलि रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बहन ने खुद को कमरे में किया बंद शुक्रवार की देर रात 11 बजे भाई और बहन के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया था। बड़े भाई अनमोल ने जब अंजलि को मोबाइल देने से इनकार किया, तो गुस्से और हताशा में आकर अंजलि ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। परिजनों ने उसे बहुत आवाज दी और दरवाजा खोलने की गुहार लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दादा जगत और दादी ने घबराकर दरवाजा तोड़ने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भटीपुरा चौकी प्रभारी समय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद लोहे के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।अंदर का नजारा देख सबकी रूह कांप उठी। अंजलि अपने ही दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार समय करीब दो बजे पोस्टमार्म की कार्रवाई हुई एक छोटे से मोबाइल विवाद के कारण घर का चिराग बुझ जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)