जालौन में लगातार बारिश से स्कूल बंद:डीएम ने 12वीं तक के स्कूलों में कल छुट्टी के दिए आदेश
जालौन में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी समीर ने शनिवार, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। डीएम के आदेश के बाद जिले के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को जरूरी निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूलों को इस आदेश का पालन करने को कहा है। इस फैसले के बाद शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)