झांसी कमिश्नर ने जानी लोगों की समस्या:अधिकारियों से बोले-लोगों की मूलभूत सुविधाओं में कमी नहीं आए
झांसी की बेतवा विहार आवासीय योजना में सुविधाओं को लेकर लोगों की समस्याएं जानने के लिए मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे शुक्रवार को कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने मौके पर साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, बिजली और पार्क की स्थिति देखी। साथ ही कॉलोनी में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों से विकास और रखरखाव के कामों की जानकारी ली। उन्होंने जरूरी कामों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और जल निकासी जैसी सुविधाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। नागरिकों की शिकायतों का जल्द हो समाधान
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि कॉलोनी के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाए और उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा हो।
निरीक्षण के दौरान झांसी विकास प्राधिकरण और जल निगम नगरीय समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)