निर्माणाधीन लिंटर गिरने में पुलिस ने दर्ज की FIR:गाजियाबाद के साहिबाबाद में मलबे दबने से घायलों की हालत में सुधार
गाजियाबाद के साहिबाबाद में सोमवार शाम निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। हादसे में 10 मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में 4 मजदूरों को मलबे से निकाला गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग मालिक और ठेकेदार ने लापरवाही की है। जिसमें मानकों की अनदेखी की गई। कोई जनहानि नहीं हुई है। साहिबाबाद पुलिस ने इस मामले में लापवाही से निर्माण कराते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें पूर्व की 329 अब बीएनएस की धारा 119 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से ही यह केस दर्ज किया गया है। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… बारिश के बाद भी निर्माण बंद नहीं कराया साहिबाबाद के शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पीछे रावलपिंडी गार्डन में करीब 200 गज के भूखंड पर निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने बताया कि यह भूखंड विपुल सोनी का है। पूरे भूखंड पर गोदाम नुमा ढांचे के लिए लिंटर डाला जा रहा था। निर्माणाधीन लेंटर शटरिंग समेत भरभराकर गिर गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल बताया कि लिंटर डाल रहे महिला समेत 9 कर्मचारी व एक बच्ची इसमें दब गई। सूचना के 5 मिनट में ही साहिबाबाद थाना प्रभारी 10 मिनट में ही मौके पर पहुंच गए। जहां दमकल व एनडीआरएफ ने घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। 4 घायलों की हालत भी ठीक है। इसमें 6 मजदूर बाहर खुद ही बाहर निकल गए थे, जबकि 4 को पुलिस, और फायर कर्मचारियों ने निकाला। यह हुए घायल रामू (36 साल) पुत्र कृष्णा निवासी अकराबाद जिला फर्रुखाबाद। विक्की (36 साल) पुत्र दयाराम निवासी सोम बाजार साउथ गमरी दिल्ली। महेपूजा खातून (28 साल) पत्नी मुजाहिद निवासी बनभर जिला पूर्णिया, बिहार।नगमा पुत्री मुजाहिद, निवासी बनभर। मुजाहिद पुत्र अहिया राजा निवासी बनभर। वीरपाल पुत्र महेंद्र सिंह (25 साल) निवासी ग्राम जमालपुर जिला संभल। तौफीक पुत्र रईस अहमद निवासी खजूरी खास, दिल्ली। भोले निवासी संभल, जितेंद्र निवासी संभल और रोशन शर्मा घायल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)