जालौन में PET-2026 परीक्षा की तैयारी तेज:29,952 अभ्यर्थी 12 केंद्रों पर देंगे एग्जाम, डीएम ने दिए निर्देश

Oct 17, 2026 - 18:17
0
जालौन में PET-2026 परीक्षा की तैयारी तेज:29,952 अभ्यर्थी 12 केंद्रों पर देंगे एग्जाम, डीएम ने दिए निर्देश
जालौन में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी। इसमें कुल 29,952 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी समीर ने संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। हर केंद्र पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट डीएम समीर ने कहा कि परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समय से निर्वहन करें। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कमियों को परीक्षा से पहले दूर कराने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर निगरानी रखी जाए, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User