जालौन में स्काउट-गाइड शिविर:विद्यार्थियों को तंबू लगाना, गांठ बांधना और प्राथमिक चिकित्सा का दिया प्रशिक्षण

Oct 07, 2026 - 18:05
0
जालौन में स्काउट-गाइड शिविर:विद्यार्थियों को तंबू लगाना, गांठ बांधना और प्राथमिक चिकित्सा का दिया प्रशिक्षण
जालौन के उरई स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर छह से 10 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना विकसित करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला स्काउट कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार निरंजन ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को तंबू लगाना, गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा और विपरीत परिस्थितियों में जीवन यापन करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला सचिव व्यंजना सिंह, मुकेश बाबू सक्सेना, रजत कुलश्रेष्ठ, संगीता सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User