जालौन में SUV ने बाइक सवार युवक को रौंदा:हादसे में युवक की मौके पर मौत, कार चालक वाहन छोड़कर भागा

Oct 17, 2026 - 10:59
0
जालौन में SUV ने बाइक सवार युवक को रौंदा:हादसे में युवक की मौके पर मौत, कार चालक वाहन छोड़कर भागा
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। औरैया-जालौन स्टेट हाईवे पर शंकरपुर गांव के पास तेज रफ्तार SUV ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक SUV छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खेत जाते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी राकेश धानुक (पुत्र मोतीलाल) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे राकेश बाइक नंबर यूपी 92 एन 4897 से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास स्टेट हाईवे पर SUV ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज कि मौके पर गई जान प्रत्यक्ष घटना विवरण के अनुसार, टक्कर लगने के बाद राकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जमा हो गए। हादसे के बाद SUV चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस अब फरार चालक के बारे में पता लगाने में जुटी है। राकेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फरार चालक की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User