शिक्षा और सेवा का लिया संकल्प:अनीता और कल्पना गोविल की 12वीं पुण्यतिथि पर हवन
बुलंदशहर के गुलावठी में शिक्षाविद अनीता गोविल और कल्पना गोविल की 12वीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एवीएम जूनियर हाई स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा और हवन का आयोजन किया गया। स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और परिजनों ने हवन में आहुति दी। सभी ने दोनों शिक्षाविदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विद्यार्थियों और स्टाफ ने उनके दिखाए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। स्कूल प्रबंधक पीएन गोविल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना उनकी सोच का प्रमुख हिस्सा रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)