जालौन में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:खेत के पास मिला शव, पत्नी से 3 साल से चल रहा था विवाद
जालौन में आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव में देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर खेतों की ओर मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज उरई की मोर्चरी भेज दिया गया। दोपहर में घर से खेत की ओर गया था पुलिस के अनुसार पिपरायां निवासी लवकुश यादव (35) शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर से खेतों की ओर गया था। शाम करीब 6:30 बजे परिजनों को सुसाइड का पता चला। इसके बाद उन्होंने आटा पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी से तीन साल से चल रहा था विवाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लवकुश का पत्नी से करीब तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के कारण लवकुश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और शराब का सेवन करने लगा था। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)