बृजेश पाठक बोले- सपा खोखला सांग रच रही:गाजियाबाद में कहा जब यह सत्ता में आए तो इन्होंने परिवार व पूंजी को चुना
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार शाम गाजियाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूब तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाग लिया। डिप्टी सीएम ने गाजियाबाद में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा की यात्रा पर आधारित ‘नमो सेवाःअनकही कहानियां नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। डिप्टी ब्रजेश पाठक् ने कहा कि आज भारत कमजोर नहीं है। दुनिया के पैमाने पर बहुत सशक्त भारत है। आज भारत का लोहा दुनिया मानती है। आर्थिक मोर्चे पर हम 11 वें नंबर से चौथे नंबर पर हैं। सैन्य ताकत में हम बहुत ताकतवर हैं। पूरे प्रदेश के लोगों से अपील करते हैं कि वह नाटयमंच से जुड़े हैं। कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए कैसा संकल्प लिया है। सपा खोखला सांग रच रही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक् ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा में टिकट बांटने को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी खोखला सांग रचती है। मैं कहता हूं समाजवादी पार्टी पूंजीवादी और परिवारवादी हैं। जब जब यह सत्ता में आए हैं इन्होंने पूंजी और परिवार को चुना है। आगे कहा कि हमें अपने पायलट पर हमें गर्व हैं, पूरी दुनिया ने इसे देखा है। कार्यक्रम में बेरोजगारों के लिए ई रिक्शा चलाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कहा कि हमनें भारत टैक्सी के कार्यक्रम में जिसमें स्वरोजगार के लिए कहा था। विपक्ष ने इसे गलत से लिया है। मेरा मूल वीडियो देखिए। मूल वीडियो से आप समझ जाएंगे। पीएम मोदी ने देश के लिए समर्पण दिया डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की अद्वितीय यात्रा है। ‘नमो सेवाःअनकही कहानियाँ’ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पड़ावों, संघर्षों, संकल्पों और जनसेवा से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को प्रभावी ढंग से मंच पर जीवंत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की प्रधानमंत्री की यात्रा को सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रहित से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। संवाद, अभिनय, संगीत और भावपूर्ण दृश्यों के माध्यम से यह दिखाया गया कि किस प्रकार हमारे प्रधानमंत्री ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास किया। पीएम ने विकास को दी नई दिशा ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करने वाला है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसर, किसानों के हित, देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़े कार्यों ने देश के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवाःअनकही कहानियां केवल एक नाट्य मंचन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनके सेवाभाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भावपूर्ण ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। ऐसी प्रस्तुतियां नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देती हैं। इनकी रही उपस्थिति इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा , प्रदेश मंत्री प्रवेंद्र जागीड़, क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, प्रशांत चौधरी, नीरज शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)