जालौन से लापता किसान का शव यमुना में मिला:पत्नी ने नेकर, नाखून और दांतों से की पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 05, 2026 - 11:40
0
जालौन से लापता किसान का शव यमुना में मिला:पत्नी ने नेकर, नाखून और दांतों से की पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जालौन की नून नदी किनारे से लापता हुए किसान का शव सोमवार सुबह करीब 9 बजे हीरापुर घाट के पास यमुना नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पत्नी ने फोटो देखकर नेकर, नाखून और दांतों के आधार पर शव की पहचान की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगरौल गांव निवासी किसान शनिवार की शाम नून नदी के किनारे से लापता हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन और बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम ने सुबह से ही नदी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक किसान का कोई सुराग नहीं लग सका था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे कालपी क्षेत्र के हीरापुर घाट के पास यमुना नदी में मछली का शिकार कर रहे लोगों को पानी में एक शव तैरता दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना मंगरौल गांव में किसान के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन हीरापुर घाट पहुंचे। नाव और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घाट पर मौजूद परिजनों ने शव को देखकर पहचान करने का प्रयास किया। इसके बाद मृतक की पत्नी छोटी बिट्टी उर्फ मुन्नी को शव का फोटो भेजकर पहचान करने के लिए कहा गया। पत्नी ने शव के नेकर, नाखून और दांतों के आधार पर उसकी शिनाख्त अपने पति के रूप में की। सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज रामजी लाल और होमगार्ड 383 अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User