जामा-मस्जिद के सामने मीट दुकानों पर नगर पालिका सख्त:श्रावस्ती में 24 घंटे में बंद करने का नोटिस, नाली में अवशेष डालने का आरोप
श्रावस्ती के भिनगा नगर के पुरानी बाजार स्थित कोट रियासत मोहल्ले में आबादी के बीच संचालित मीट की दुकानों को लेकर नगर पालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका ने सोमवार शाम 6 बजे मेराज अहमद, अकबाल और गुलाम मोहम्मद समेत अन्य संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किया। इसमें 24 घंटे के भीतर दुकानें बंद करने और इसकी लिखित सूचना अधिशासी अधिकारी को देने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की शुरुआत पुरानी बाजार निवासी रामरूप गुप्ता की शिकायत से हुई। उन्होंने 26 सितंबर को नगर पालिका में शिकायत देकर बताया था कि जामा मस्जिद के सामने आबादी क्षेत्र में लंबे समय से मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि काटे गए मांस के अवशेष आसपास फेंके जाने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे लोगों को परेशानी के साथ संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। निरीक्षण में नाली में अवशेष डालने की बात सामने आई शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका की टीम ने 28 सितंबर को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। नगर पालिका की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि जांच के दौरान संबंधित विक्रेताओं द्वारा मीट के अवशेष नगर पालिका की नाली में डाले जाने की स्थिति सामने आई। इससे नाली और आसपास गंदगी के साथ दुर्गंध बनी हुई थी। पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी निरीक्षण के बाद नगर पालिका ने संबंधित दुकानदारों को 24 घंटे के भीतर दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लिखित सूचना अधिशासी अधिकारी को देने को कहा गया है। नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)