सवर्ण-आयोग और UGC के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन:वाराणसी कचहरी पर पुलिस से नोकझोंक, नारेबाजी पर हिरासत में लिए कार्यकर्ता

Oct 12, 2026 - 13:07
0
सवर्ण-आयोग और UGC के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन:वाराणसी कचहरी पर पुलिस से नोकझोंक, नारेबाजी पर हिरासत में लिए कार्यकर्ता
वाराणसी में सोमवार को करणी सेना और विभिन्न सवर्ण संगठनों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए इक्विटी नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया। करणी सेना ने प्रदेश और देश में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को बुलंद किया। सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन की बात कहते हुए जुलूस निकाला। शास्त्रीघाट पर जुटे करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। कलेक्ट्रेट गेट पर रोकने के दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष से पुलिस कर्मियों की तीखी तकरार होने पर माहौल बिगड़ गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोध नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के बाद हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती रही। सोमवार को वाराणसी समेत प्रदेशभर में करणी सेना 'काला कानून' बताते हुए जनवरी 2026 में जारी किए गए UGC के नियमों का विरोध करने सड़क पर उतरी। उनका तर्क है कि इन नियमों में जातिगत भेदभाव की परिभाषा ऐसी है जो सामान्य (सवर्ण) वर्ग के छात्रों को 'स्वाभाविक उत्पीड़नकर्ता' के रूप में पेश करती है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नए प्रावधानों के तहत यदि किसी सवर्ण छात्र के खिलाफ जातिगत उत्पीड़न की फर्जी शिकायत भी दर्ज की जाती है, तो उसकी जांच और बचाव के लिए स्पष्ट एवं सख्त सुरक्षा प्रावधान मौजूद नहीं हैं। कार्यकर्ताओं के अनुसार इसे ब्रिटिश काल के रॉलेट एक्ट की तरह बिना अपील वाला कानून बताया जा रहा है। सवर्ण आयोग के गठन और यूजीसी रोलबैक के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User