जापान में अजीत यादव ने भाला फेंक में रजत जीता:एशियाई पैरा गेम्स में बनाई पहचान, इटावा का मान बढ़ाया

Oct 19, 2026 - 20:29
0
जापान में अजीत यादव ने भाला फेंक में रजत जीता:एशियाई पैरा गेम्स में बनाई पहचान, इटावा का मान बढ़ाया
जापान के आइची-नागोया में सोमवार को आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में इटावा के भरथना क्षेत्र के ग्राम पंचायत साम्हों के नगला विधि निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट अजीत सिंह यादव ने भाला फेंक स्पर्धा के एफ-46 वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन किया। अजीत ने 65.02 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। अजीत सिंह यादव का जीवन संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। चार दिसंबर 2017 को मध्य प्रदेश के मेहर-सतना क्षेत्र में दोस्त की जान बचाने के दौरान हुए रेल हादसे में उन्होंने अपना बायां हाथ गंवा दिया था। इस हादसे के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत, लगन तथा खेल प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। आज वह लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता अजीत की खेल उपलब्धियों में वर्ष 2023 में पेरिस में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक खास है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर भारत को स्वर्णिम सफलता दिलाई थी। इससे पहले वर्ष 2019 में बीजिंग में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक और दुबई में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2021 में दुबई में आयोजित फजा इंटरनेशनल एथलेटिक्स ग्रां प्री में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अजीत सिंह यादव ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2022 में ट्यूनीशिया में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में रजत पदक, मोरक्को के माराकेच में स्वर्ण पदक और पुर्तगाल में आयोजित आईडब्ल्यूएएस वर्ल्ड गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ष चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2024 में जापान के कोबे में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले अजीत की इस ताजा उपलब्धि ने एक बार फिर भरथना और इटावा को गौरवान्वित किया है। उनके रजत पदक जीतने पर माता-पिता सहित आशुतोष यादव, राजवीर सिंह यादव, नीरज यादव, रवि यादव, अंशु उर्फ शेर, सुरेश चंद्र यादव, बंटी, अमर सिंह, अमरदीप और अमर सिंह यादव ने खुशी जताते हुए बधाई दी। नगरपालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव समेत अन्य लोगों ने भी अजीत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User