रंगदारी देने से मना करने पर लाठी-डंडों से पीटा:दुकान चलाने के बदले 25 हजार मांगने का आरोप, किदवई नगर में FIR

Oct 19, 2026 - 20:29
0
रंगदारी देने से मना करने पर लाठी-डंडों से पीटा:दुकान चलाने के बदले 25 हजार मांगने का आरोप, किदवई नगर में FIR
निराला नगर में रंगदारी देने से मना करने पर दबंग ने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार के साथ लाठी–डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़ित दुकानदार के सिर में गंभीर रूप से चोटें आयीं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी खुद को भाजपा नेता बताकर चुनाव लड़ने के लिए पैसों की डिमांड करता है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ किदवई नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दुकान का सामान लाने के लिए निकला था गोविंद नगर थानाक्षेत्र के रामआसरे नगर में रहने वाले अंशु गौतम ने बताया कि वह निराला नगर कच्ची बस्ती में दुकान चलाता है। आरोप है कि रविवार सुबह वह दुकान का सामान लाने के लिए निकला था। चियर्स बार के पास खड़े होकर वह अपने दोस्त दीपक गुप्ता का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान रामआसरे नगर निवासी पंकज पासवान अपने कुछ साथियों के साथ वहां आया और गाली-गलौज करते हुए दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए। आरोप है कि पंकज खुद को भाजपा नेता बताकर चुनाव लड़ने के नाम पर पैसे की मांग करता है। वह लोग पहले भी इसकी शिकायत गोविंद नगर थाने में कर चुके हैं। व्यापार नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने हर महीने 25 हजार रुपए देने की मांग की। रुपये नहीं देने पर क्षेत्र में व्यापार नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद अंशु गौतम ने किदवई नगर किदवई नगर थाने पहुंचकर पंकज पासवान और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वसूली तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User