जौनपुर में 2 सिपाहियों समेत 6 पर केस:SDM मछलीशहर को प्रारंभिक जांच करने के निर्देश, नाली खोदने पर दी थी धमकी

Oct 14, 2026 - 07:58
0
जौनपुर में 2 सिपाहियों समेत 6 पर केस:SDM मछलीशहर को प्रारंभिक जांच करने के निर्देश, नाली खोदने पर दी थी धमकी
जौनपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें लेखपाल रितेश यादव और सुजानगंज थाने के उस समय के सिपाही कमलेश यादव व गया प्रसाद शामिल हैं। कोर्ट ने एसडीएम मछलीशहर को मामले की शुरुआती जांच करने का आदेश दिया है। यह केस राकेश तिवारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे उनके पड़ोसी विजय कुमार, वेंकटेश, प्रमोद, लेखपाल रितेश यादव और दोनों सिपाहियों ने मिलकर उनके घर से सटाकर नाली खोदना शुरू कर दिया। जब राकेश तिवारी ने उन्हें रोका, तो आरोपियों ने गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाने और एसपी को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद राकेश तिवारी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User