सरकारी चावल की कालाबाजारी पकड़ी, 200 बोरे जब्त:हाथरस में एसडीएम और डीएसओ ने ट्रैक्टर से चावल पकड़े, ड्राइवर फरार
हाथरस में सरकारी चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात सासनी में एसडीएम और डीएसओ ने एक ट्रैक्टर से सरकारी चावल के 200 बोरे पकड़े। एसडीएम शिव नारायण यादव को सूचना मिली थी कि सरकारी चावल को ट्रैक्टर में लोड कर कालाबाजारी के लिए भेजा जा रहा है। इस पर एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चावल जब्त कर लिया।
टीम ने जब्त माल सठिया के राशन डीलर को सौंप दिया है। हालांकि, मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस और प्रशासन अब राशन डीलरों के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी एसडीएम शिवनारायण यादव ने बताया कि 200 बोरे सरकारी चावल पकड़े गए हैं और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)