जौनपुर में 2217 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता:इसमें 27110 बच्चों ने हिस्सा लिया, 6651 को इनाम मिले

Sep 26, 2026 - 14:34
0
जौनपुर में 2217 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता:इसमें 27110 बच्चों ने हिस्सा लिया, 6651 को इनाम मिले
जौनपुर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शनिवार को 2217 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल 27110 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक केंद्र पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले कुल 6651 बच्चों को इनाम दिए गए। इस अभियान का मकसद बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और साफ-सफाई के प्रति माता-पिता को जागरूक करना था। साथ ही, स्वस्थ और सुपोषित बच्चों को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य था। प्रतियोगिता में बच्चों का चुनाव उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और शारीरिक विकास के मानकों पर किया गया। विजेताओं को लंच बॉक्स, बैग, पानी की बोतल, पेंसिल और किताबें दी गईं। बच्चों की माताओं को भी सम्मानित कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं को संतुलित आहार, साफ-सफाई, नियमित जांच और टीकाकरण के बारे में बताया। उन्हें बच्चों के वजन और लंबाई की निगरानी करने के लिए भी जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User