अपना दल (एस) राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कानपुर पहुंची:बोलीं- इंडी गठबंधन की हालत ऐसी जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अनुप्रिया पटेल कानपुर पहुंचीं। उन्होंने सपा की पीडीए रथयात्रा और इंडी गठबंधन पर सवाल खड़े किए। अनुप्रिया ने कहा कि इनका गठबंधन तो ऐसा लगता है, जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए। इनके गठबंधन में एक-दूसरे के गढ़ से एक-दूसरे को चुनौती देने का काम किया जा रहा है। एक भी कार्यक्रम संयुक्त रूप से नहीं हो रहे हैं, लेकिन चुनाव साथ लड़ने की बात करते हैं। हम सब तो यह देखकर आनंद ले रहे हैं। कहीं न कहीं आपसी सामंजस्य बिगड़ा हुआ है। एनडीए गठबंधन आने वाले चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने जा रहा है।
सांसद अनुप्रिया पटेल शनिवार सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। यहां घाटमपुर से अपना दल (एस) की विधायक सरोज कुरील उनके स्वागत के लिए पहुंचीं। इसके बाद वह कानपुर सर्किट हाउस गईं। यहां से वह घाटमपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)