जौनपुर में बारिश, कक्षा-8 तक के स्कूल बंद:डीएम ने जारी किया आदेश, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Sep 25, 2026 - 09:03
0
जौनपुर में बारिश, कक्षा-8 तक के स्कूल बंद:डीएम ने जारी किया आदेश, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
जौनपुर में भारी बारिश और जलभराव के चलते शुक्रवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने जौनपुर जिले में भारी बारिश का अनुमान बताया है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। जौनपुर में गुरुवार सुबह 4 बजे से मौसम बदल गया था। हल्की हवाओं के साथ सुबह 4 बजे से ही रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से हो रही बारिश अभी भी जारी है, जिससे जिले के तापमान में गिरावट आई है। इस बारिश से किसानों की धान और गन्ने की फसल को काफी फायदा हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में मध्यम बारिश, हल्की हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विभाग ने 26 सितंबर तक के लिए भी अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जौनपुर जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास मानसून ट्रफ सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों तक पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User