रोडवेज बसों और वाहनों में नहीं ले जा सकेंगे आतिशबाजी:कन्नौज में DM ने जांच करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, अवैध परिवहन पर रहेगी नजर

Sep 25, 2026 - 09:03
0
रोडवेज बसों और वाहनों में नहीं ले जा सकेंगे आतिशबाजी:कन्नौज में DM ने जांच करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, अवैध परिवहन पर रहेगी नजर
कन्नौज के छिबरामऊ में आतिशबाजी की अवैध फैक्ट्री में धमाके के बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार शाम हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अवैध रूप से आतिशबाजी ले जाते हुए पकड़ा जाए तो उसके खिलाफ नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। दशहरा और दीपावली के दौरान आतिशबाजी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले में सार्वजनिक और यात्री वाहनों की नियमित जांच की जाएगी। बसों से लेकर दोपहिया वाहनों तक पर नजर रखी जाएगी। त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण सार्वजनिक वाहनों में ज्वलनशील आतिशबाजी ले जाना सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने त्योहारों से पहले निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है। बसों और यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग डीएम ने उपायुक्त, राज्य कर कन्नौज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की बसों और अन्य यात्री वाहनों की नियमित जांच करनी होगी। दोपहिया वाहनों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। 25 लोगों के पास आतिशबाजी के लाइसेंस डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में हल्की और कम आवाज वाली आतिशबाजी बनाने और बेचने के लिए 25 लाइसेंस जारी हैं। इसके अलावा पांच लोगों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि चार लोगों ने नए लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। लाइसेंसधारकों के साथ आवेदकों की भी होगी जांच डीएम ने बताया कि आतिशबाजी कारोबार से जुड़े लाइसेंसधारकों, लाइसेंस निरस्त किए गए लोगों और नए लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों के यहां जांच के लिए एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि कहीं लाइसेंस बनने से पहले या लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी कोई व्यक्ति आतिशबाजी का कारोबार तो नहीं कर रहा है। प्रशासन ने ऐसे मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User