प्रतापगढ़ में क्रेडिट कार्ड से 1.43 लाख की धोखाधड़ी:बैंक की जांच से पीड़ित असंतुष्ट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव में क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 43 हजार 335 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित अंकित श्रीवास्तव के एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति यह लेनदेन हुआ। बैंक और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंकित के अनुसार, 10 जून 2026 को दोपहर करीब 1:42 बजे उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 43 हजार 335 रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने बताया कि इस लेनदेन की उन्होंने कोई अनुमति नहीं दी थी। इतनी बड़ी रकम कटने की जानकारी मिलते ही उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर शिकायत की, जिसके बाद बैंक ने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। बैंक ने 90 दिन में समाधान का दिया था भरोसा पीड़ित के मुताबिक, बैंक की ओर से शिकायत के समाधान के लिए 90 दिन का समय दिए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई। अंकित का आरोप है कि 13 जुलाई को बैंक की ओर से मैसेज भेजकर बिना किसी नतीजे के जांच बंद करने की जानकारी दी गई। बैंक ने रकम जमा करने को कहा अंकित के अनुसार, जांच बंद किए जाने की जानकारी मिलने के बाद बैंक की ओर से उनसे यह रकम जमा करने के लिए कहा जाने लगा। उन्होंने बैंक से क्रेडिट कार्ड से हुए लेनदेन की जानकारी और समाधान मांगा, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने पर आसपुर देवसरा थाने में शिकायत दी। पुलिस लेनदेन से जुड़े साक्ष्य खंगाल रही पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब क्रेडिट कार्ड से हुए लेनदेन, उससे जुड़े विवरण और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)