जौनपुर में बच्चों को खाद्य सामग्री दी:लायंस क्लब गोमती ने किया वितरण, 3 माह हेतु मिला आवश्यक सामान
लायंस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से शनिवार को बक्शा स्थित हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में बच्चों के लिए तीन माह की खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर और सचिव लायन नवीन मिश्रा ने विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सैनी को खाद्य सामग्री सौंपी। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता की सच्ची पहचान है। उन्होंने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में लायन डॉ. विवेक श्रीवास्तव, लायन अनिल कुमार पाण्डेय और लायन शिवकुमार साहू ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)