कल आएंगे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह:एएमयू में सर सैयद डे पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल, तीन अन्य दिग्गज अतिथि भी समारोह में लेंगे हिस्सा

Oct 15, 2026 - 14:32
0
कल आएंगे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह:एएमयू में सर सैयद डे पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल, तीन अन्य दिग्गज अतिथि भी समारोह में लेंगे हिस्सा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में सर सैयद अहमद खान की जयंती पर 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सर सैयद दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह, इंडियन नेवल अकादमी एझिमाला के प्रिंसिपल रियर एडमिरल एसएम उरूज अथर और गुजरात के केपी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. फारूक जी. पटेल भी समारोह में शामिल होंगे। न्यायपालिका, रक्षा और उद्योग जगत की इन प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी से इस साल का सर सैयद दिवस समारोह खास होगा। जिला प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का अधिकारिक कार्यक्रम गुरुवार दोपहर में मिल गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह 16 अक्टूबर को दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचेंगे। शुक्रवार शाम 5:30 बजे उनके शहर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 7:30 बजे वह एएमयू स्थित कुलपति लॉज जाएंगे। उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था सर्किट हाउस में की जानी है। सुबह 10 बजे से शुरू होगा मुख्य समारोह शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एएमयू में सर सैयद दिवस-2026 समारोह आयोजित होगा। इसमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मसीह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह और इंडियन नेवल अकादमी के प्रिंसिपल रियर एडमिरल एसएम उरूज अथर विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि केपी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं एमडी डॉ. फारूक जी. पटेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सर सैयद दिवस एएमयू के सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजनों में शामिल है। यह दिन विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक और सामाजिक सुधारों के योगदान को याद करने के साथ उनकी आधुनिक शिक्षा की सोच को आगे बढ़ाने का अवसर भी है। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की भागीदारी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय महत्व को भी रेखांकित करेगी। शुक्रवार से शनिवार तक अलीगढ़ में रहेंगे जस्टिस मसीह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जस्टिस मसीह शनिवार दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे रामघाट रोड क्षेत्र में उनका एक निर्धारित दौरा है। इसके बाद शाम 6 बजे उनके दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। पूरे दौरे के दौरान उनके साथ निजी सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार रहेंगे। जिला प्रशासन को प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, उनके ठहरने और आवागमन से संबंधित व्यवस्थाएं की जानी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User