जौनपुर में दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:41 लाख की लूट और भूमि विवाद में हत्या के आरोपी हैं वांछित
जौनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें 41 लाख की लूट और भूमि विवाद में हुई हत्या के आरोपी शामिल हैं। बक्शा में 41 लाख रुपये की लूट के केस में उपदेश पाठक पर इनाम है। मुख्य आरोपी अभिनव सिंह गिरफ्तार हो चुका है, उससे 35 लाख रुपये नकद और गाड़ी मिली थी। लूट बीकानेर निवासी जयपाल शर्मा के साथ हुई थी। दूसरा इनाम भूमि विवाद में एक व्यक्ति की मौत के केस में फरार अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा पर घोषित हुआ है। एएसपी ने कौली गांव निवासी अंकज की गिरफ्तारी के लिए यह पुरस्कार तय किया है। पुलिस के मुताबिक, 10 जून 2026 को कौली गांव में अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू (48) का पड़ोसियों से जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। मारपीट में घायल अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 आरोपी जेल में हैं, अंकज शर्मा फरार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)