जौनपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर DM ने दी श्रद्धांजलि:डीएम बोले- गांधी जी के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं

Oct 02, 2026 - 16:24
0
जौनपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर DM ने दी श्रद्धांजलि:डीएम बोले- गांधी जी के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं
जौनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर जिले में कई कार्यक्रम हुए, जिनमें विभिन्न विभाग, शिक्षण संस्थान और ग्राम पंचायतें शामिल हुईं। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। राम-धुन और विचार गोष्ठियों के जरिए उनके जीवन और आदर्शों को याद किया गया। डीएम ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और प्रशासन को सही दिशा में काम करने की प्रेरणा देते हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने खादी के प्रचार के लिए प्रदर्शनी लगाई, जहां डीएम ने चरखा चलाकर लोगों को खादी अपनाने के लिए प्रेरित किया। सुबह 9 बजे सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिले की बस्तियों और सार्वजनिक जगहों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर चूना भी डाला गया। कई जगहों पर स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User